एनयूजेआई का राष्ट्रीय सम्मेलन 6,7 जून को आगरा में

National Union of Journalist(I)
  • Phone +91 - 9548020874
  • Email NUJINDIA@GMAIL.COM
  • Our Aim Believe in Constitution
  • Since Year 1950

एनयूजेआई का राष्ट्रीय सम्मेलन 6,7 जून को आगरा में

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, एस पी सिंह, बघेल, दयाशंकर सिंह, योगेन्द्र उपाध्याय लेंगे हिस्सा

सम्मेलन की अध्यक्षता एनयूजेआई अध्यक्ष रास बिहारी करेंगे

इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट्स से संबंद्ध नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) का राष्ट्रीय सम्मेलन और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन 6,7 जून 2026 को जे पी ऑडिटोरियम, खंदारी परिसर, विश्वविद्यालय में किया जाएगा। इस सम्मेलन में एनयूजेआई की 25 राज्य इकाइयों के दो सौ से ज्यादा सदस्य हिस्सा लेंगे। सम्मेलन को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय राज्यमंत्री श्री एस पी सिंह बघेल, उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री श्री योगेन्द्र उपाध्याय, विधायक डा.धर्मपाल सिंह, डा.बी.आर अम्बेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.आशुरानी संबोधित करेंगी। सम्मेलन की अध्यक्षता एनयूजेआई के अध्यक्ष श्री रास बिहारी करेंगे।

एनयूजेआई के महासचिव श्री प्रदीप तिवारी ने एक प्रेस बयान में बताया कि सम्मेलन में और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मीडिया से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में ही एनयूजेआई के संगठनात्मक चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। एनयूजेआई के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री प्रमोद गोस्वामी ने बताया कि राष्ट्रीय सम्मेलन का पहला सत्र 6 जून को 3 बजे आयोजित किया जाएगा। इस सत्र के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री श्री एस पी सिंह बघेल और श्री दयाशंकर सिंह होंगे। दूसरे सत्र का आयोजन को 7 जून को 11 बजे किया जाएगा। इस सत्र के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य होंगे।

एनयूजे उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र दुबे और महासचिव श्री द्विजेन्द्र शर्मा ने बताया कि आयोजन के लिए एक समिति का गठन किया गया है। समिति में एनयूजे उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष अजेन्द्र चौहान, सचिव पीयूष शर्मा,  एनयूजे आगरा के जिला अध्यक्ष श्री के पी सिंह, महासचिव दिलीप सुराना, सचिव नितिन श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष सचिव श्रीवास्तव शामिल हैं।